चार MLC ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ,थामेंगे JDU का दामन - अपना अरवल

अपना अरवल

अपना अरवल आपका स्वागत करता है |

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

चार MLC ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ,थामेंगे JDU का दामन


बिहार में बुधवार को दिनभर चले राजनीतिक उठापटक के बाद शाम में कांग्रेस ने अशोक चौधरी समेत चार एमएसली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने इसका ऐलान किया. अशोक चौधरी के प्रेस कांफ्रेस के पहले कांग्रेस ने इन चारों बागी एमएलसी को पार्टी से बाहर निकाल दिया.

उधर, बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने शाम में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के तीन अन्य एमएलसी भी शामिल थ. इस प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हे रोल मॉडल बताया.

अशोक चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने नीतीश कुमार से जदयू में शामिल होने का आग्रह किया था और उन्होंने इसे मान लिया है. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और कहा कि मैंने खून पसीना से पार्टी को एक मुकाम पर पहुंचाया लेकिन एक व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी ने उन्हें अपमानित किया है.

इस सवाल पर कि उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है तो अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के इस फैसले का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मैंने शाम में पांच बजे ही विधान परिषद के सभापति से मिलकर अलग गुट की मान्यता देने की अपील कर चुके थे.प्रेस कांफ्रेंस में अशोक चौधरी के साथ एमएलसी दिलीप चौधरी, तनवीर अख्तर और रामचंद्र भारती भी मौजूद थे. इन सभी ने जदयू का दामन थाम लिया है. परिषद और राज्यसभा के साथ उपचुनाव के पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages