होली में GST जोर के' में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जा रहा है. - अपना अरवल

अपना अरवल

अपना अरवल आपका स्वागत करता है |

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

होली में GST जोर के' में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जा रहा है.

होली बिहार में खासी धूमधाम से मनाई जाती है. इस त्योहार की पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए फिल्म मेकर्स भी पीछे नहीं रहते. हाल ही में होली और जीएसटी को जोड़कर एक ऐसा गाना पेश किया गया है कि वह हरतरफ छाया हुआ है. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे का के इस गाने को अबतक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

इस गाने में दिखाया गया है कि लड़के वाले शादी के बदले लड़की वालों से GST लगाकर दस लाख रुपए की मांग कर रहे हैं. जब ये बात लड़की के पिता उसे बताते हैं तो वो इस बारे में बात करने के लिए खुद लड़के के पास पहुंचती है.

दहेज प्रथा पर तंज कस रहे इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जा रहा है. बता दें कि पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था. इसके हिट होने के बाद निरहुआ की म्यूजिक कंपनी ने गाने की वीडियो रिलीज की. इस वीडियो को खुद निरहुआ ने डायरेक्ट किया है. साथ ही उन्होंने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर इसे गाया भी है. आप भी देखें कैसे होली के रंग के साथ एक गंभीर मैसेज लेकर आया है ये गाना.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages