बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में 03.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जाएगा आपको बता दे कि श्रीदेवी की शनिवार को दुबई में मौत के बाद मंगलवार रात को इंडिया में उनका पार्थिव शरीर लाया गया। वहीं सुबह होते ही श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए मुंबई के Celebration Sports Club में श्रीदेवी का पार्थिव शरीर रखा गया है। श्रीदेवी की बॉडी ग्लास केस के अंदर रखी गई है वहीं उनके साथ श्रीदेवी की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। इस दौरान श्रीदेवी को लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनाई गई है।
बोनी कपूर के छोटे भाई और श्रीदेवी के देवर संजय कपूर श्रीदेवी के अंतिम दर्शनों के लिए आए बॉलीवुड सेलेब्स की देखरेख करते नजर आ रहे हैं। वहीं सोनम कपूर और आनंद अहूजा श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास खड़े हैं। इधर बोनी कपूर अपनी दोनों बच्चियां खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ खड़े दिखाई दिए। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें