इशारों-इशारों में ऐसे किया प्यार का इजहार, 31 सेकंड का ये वीडियो हुआ वायरल - अपना अरवल

अपना अरवल

अपना अरवल आपका स्वागत करता है |

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 11 फ़रवरी 2018

इशारों-इशारों में ऐसे किया प्यार का इजहार, 31 सेकंड का ये वीडियो हुआ वायरल



वेलेंटाइन वीक चल रहा है. आज हग डे मनाया जा रहा है. जहां कपल गले लग कर प्यार का इजहार करते हैं. वेलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर कपल्स एक दूसरे को अलग-अलग तरह से इजहार कर रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की इशारों-इशारों में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं कहां का ये वीडियो है और क्यों ये वायरल हो रहा है... 

मलयालम फिल्म का सीन हुआ वायरल
ये वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव (Oru Adaar Love) का है. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो चुका है. फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें ये सीन दिखाया गया है. ये गाना शान रहमान ने कंपोज किया है. इस वीडियो में स्कूल रोमांस को दिखाया गया है. ये गाना यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. सीन में दिख रहीं एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है. उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.
सोशल मीडियो पर भी लोग इस क्यूट लव स्टोरी के फैन हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा- ''मैं ये सीन पूरे दिन तक देख सकता हूं.'' वहीं एक यूजर ने लिखा- ''एक्ट्रेस के आंखों के एक्सप्रेशन काफी अच्छे हैं और सोशल मीडिया पर जादू किया हुआ है.'' वेलेंटाइन वीक पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लव सिंबल बन चुका है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages