राजस्थान रॉयल्स का ऑलराउंडर है एमएस धोनी का दीवाना, कही ये बड़ी बात - अपना अरवल

अपना अरवल

अपना अरवल आपका स्वागत करता है |

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 29 जनवरी 2018

राजस्थान रॉयल्स का ऑलराउंडर है एमएस धोनी का दीवाना, कही ये बड़ी बात



मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर अंकित शर्मा को आईपीएल 2018 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में खरीदा। आईपीएल में सिलेक्ट होने के बाद अंकित ने अपने कोच और परिवार को पूरे करियर में सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। अंकित ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया।बाएं हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर ने मध्यप्रदेश के रणजी ट्रॉफी नॉकआउट क्वालिफिकेशन में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अंकित ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की और उनका मानना है कि पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलते हुए उन्हें माही से काफी कुछ सीखने को मिला।अंकित ने 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और वह 2012 से आईपीएल का हिस्सा हैं। युवा का रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने 7 मैचों में करीब 42 की औसत से 376 रन बनाए और 19 विकेट चटकाए। उन्होंने इसी विश्वास के साथ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।शर्मा ने एक खेल वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'मैंने अपनी बल्लेबाजी तकनीक में काफी काम किया है। मुझे बताया गया है कि छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करना होगी। एक क्रिकेटर के रूप में आपको मानसिक रूप से तैयार होना पड़ेगा क्योंकि छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी के दौरान आपको नई गेंद का भी सामना करना पड़ सकता है। कोच ने सीजन से पहले मुझे इसकी अच्छे से ट्रेनिंग कराई।'26 वर्षीय ऑलराउंडर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'एमएस के साथ खेलने में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वह बड़े मैच में जिस तरह खेलते हैं और प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनका जो एटीट्यूड है, वो बेहतरीन हैं। वह परिस्थिति को बहुत अच्छे से भांपते हैं और एक युवा क्रिकेटर होने के नाते आपको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages