छात्र चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छात्र संगठनों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के घर पहुंच कर मांगा समर्थन
शिवदेनी साव कॉलेज कलेर में छात्रसंघ चुनाव कि मतदान 17 मार्च को है। गुरुवार को सभी छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पूरी ताकत झोंक दी। संगठन के लोग सुबह से शाम तक गांव-गांव में जाकर एक-एक मतदाता से मिल कर अपने लिए समर्थन जुटाने की हर तरह की कोशिश करते नजर आए। वहीं छात्रों के इस चुनाव में छात्र राजद के लिए राजद व अभाविप के लिए भाजपा के बड़े नेता रणनीति बनाने व भाग दौड़ में लगे रहे। छात्र राजद की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जुल्फिकार अली ,उपाध्यक्ष पद के लिए शंभू कुमार, सचिव के लिए जन्मजय कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए टोनू कुमार तो वहीं अभाविप से अध्यक्ष के लिए शिवेंद्र कुमार, नवनीत कुमार उपाध्यक्ष, सुभी कुमारी कोषाध्यक्ष, पद केलिये चुनावी मैदान में अपनी किस्समत अजमा रहे है, 17 मार्च को कॉलेज में
सुबह 8 बजे से मतदान है। गुरुवार को सभी संगठनों ने पूरी ताकत के साथ प्रचार प्रसार करते नजर आए। समय की कमी के चलते अधिकांश प्रत्याशी प्रचार के लिए वाट्सअप और एसएमएस का सहारा ले रहे हैं। शिवदेनी साव कॉलेज में छात्र राजद आयशा और अभाविप के प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें