रानी मुखर्जी ने हिचकी को लेकर सौरव गांगुली से पूछा यह दिलचस्प सवाल - अपना अरवल

अपना अरवल

अपना अरवल आपका स्वागत करता है |

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 27 जनवरी 2018

रानी मुखर्जी ने हिचकी को लेकर सौरव गांगुली से पूछा यह दिलचस्प सवाल

फिल्म हिचकी से रानी मुखर्जी कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर इन दिनों रानी प्रमोशनल एक्टिविटी में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में एक शो में रानी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली से हिचकी को लेकर सवाल किया कि, उनकी लाइफ में कभी हिचकी जैसी कोई रूकावट आई थी जिसके कारण वो परेशान हुए हों। 
इस मौके पर रानी मुखर्जी ने सौरव गांगुली से सवाल किया कि, सौरव आप अपने ड्राइव और कवर ड्राइव के लिए बहुत फेमस हैं। साथ ही आपको सिक्स भी बहुत फेमस हैं। मुझे याद है हम सब उस समय आपको चियर करते थे क्या आपको उस दौरान हिचकी आई थी? क्या उस हिचकी ने आपको आगे बढ़ने से रोका था? अगर ऐसा हुआ था तो आपने फिर क्या किया यह बताइए जो किसी को नहीं पता है। सौरव गांगुली ने जवाब देते हुए कहा, 'जब आपको हिचकी आती है तो आप पानी पीते हैं, चूंकि आपको पानी की जरूरत पड़ती है। हमारी फील्ड में भी ऐसा होता है। बहुत कॉम्पिटीशन है। आपकी लाइफ में भी ये कॉम्पिटीशन है। इस दौरान मेंटली हिचकी बहुत जरूरी हो जाती है। यह एक प्रकार का फीयर फैक्टर होता है कि कहीं आप असफल तो नहीं हो जाओगे। फिर क्‍या होगा? इसके बाद आप शि‍द्दत और मेहनत से काम करते हो। इसके बाद आप काम के प्रति समर्पित हो जाते हैं। इसलिए ये हिचकी दिमाग में होना बहुत जरूरी है।' बता दें कि, रानी और सौरव की बीच हुए इस इंटरेक्शन की वीडियो क्लिपिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।


आपको बता दें कि, फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी नैना माथुर का किरदार निभा रही हैं, टॉरेट सिंड्रोंम नामक बीमारी है। इस कारण उसे लगातार हिचकी आती है जो उसके करियर के लिए एक रूकावट बन जाती है। लेकिन वो इस वीकनेस को अपनी स्ट्रेंथ बना लेती है। एेसी मोटिवेशनल स्टोरी पर आधारित फिल्म हिचकी 23 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Pages