पटना वि०वि० छात्र संघ चुनाव में भारी अनियमितता कर फ़र्ज़ी छात्र नेताओं को जीत का प्रमाणपत्र दिए जाने और सपथ ग्रहण को लेकर छात्र राजद द्वारा शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन को पुलिस की लाठियों से कुचलने ,छात्र-छात्राओं को बर्बरता से पीटने के विरोध में आज छात्र राजद अरवल द्वारा जिला मुख्यालय मे छात्र राजद जिलाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ रवि कुमार के नेतृत्व मे तानाशाही सरकार के खिलाफ सैकड़ो छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला । इस दौरान पत्रकारो को संबोधित करते हुए छात्र जिलाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ रवि कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार के मुखिया नितीश कुमार संघिओं की गोद मे जाकर राजधर्म भूल गयें हैं और आज छात्रो के लोकतांत्रिक मूल्यो को लगातार हत्या किया जा रहा है जिसका खामियाजा नितीश कुमार एवं मोदी सरकार को आने वाली चुनाव मे छात्र युवा गद्दी से हटाकर देगी ।
इस दौरान छात्रो ने हिटलरशाही सरकार
#छात्र विरोधी सरकार
होश में आओ..नितीश कुमार मुर्दाबाद ,छात्रो के साथ भेदभाव बन्द करो ,तेज-तेजस्वी जिन्दाबाद आदि जमकर नारे भी लगाये । इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से छात्र जिला उपाध्यक्ष भजु यादव,बबलू कुमार,धनन्जय कुमार,छात्र प्रवक्ता आयुष रंजन उर्फ़ राजू कुमार, छात्र नेता सुमन कुमार,जन्मेजय कुमार,मिक्की कुमार,रॉकी यादव,टुनु मिश्रा ,युवा नगर अध्यक्ष मकसुर अहमद उर्फ लड्डन खान,उमेश पासवान,छात्र नेता राजू मांझी,चितरंजन कुमार,अवधेश कुमार,नीरज कुमार एवं सैकड़ो छात्र नेता उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें