छात्र राजद की बैठक मे छात्र संघ चुनाव को लेकर कई रणनीतियों पर हुई चर्चा ।
मंगलवार को सांस्कृतिक भवन अरवल मे छात्र राजद जिलाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ़ रवि कुमार की अध्यक्षता मे मगध विवि मे चुनाव एवं छात्र राजद मजबूती को लेकर एक बैठक किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि के के रूप मे छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष सह मगध चुनाव प्रभारी सौरभ यादव,राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष रंजन ,छात्र प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार यादव भी उपस्थित थे । वहीं बैठक मे आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर कई रणनीतियों पर विचार विमर्श किया गया जिसमे जिला व प्रखण्ड कमिटी को विशेष निर्देश देते हुए जिलाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि छात्र संघ चुनाव मे राजद उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दें छात्रो की समस्या और उनसे जुड़े मसले के साथ छात्र राजद चुनावी मैदान मे होगा वहीं मुख्य अतिथि सौरभ यादव ने छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रो की समस्याओं को लेकर राजद हमेशा तत्पर रहा है और आने वाला छात्र संघ चुनाव मे भी महाविद्यालय और छात्रो से जुड़ी विभिन्न समस्यायों को लेकर राजद कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी निभायेंगे आपलोग अपने अपने क्षेत्र मे जाएँ और अपने अपने क्षेत्र के डिग्री काँलेज मे राजद उम्मीदवार को जिताने मे सक्रिय भूमिका निभाएँ ।
इस बैठक को छात्र प्रधान महासचिव विकाश कुमार,छात्र नगर अध्यक्ष विक्की कुमार,छात्र प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेश कुमार,अभय यादव,छात्र प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी आयुष रंजन,छात्र उपाध्यक्ष धनन्जय यादव ने भी स्मबिधित किया ।
इस इस बैठक मे बबलू कुमार,भजु यादव, सुमन कुमार,विकाश कुमार,टुनु मिश्रा,पवन कुमार,पन्ना लाल यादव,संजय कुमार,बाला जी ,राकेश कुमार,कलेंडर कुमार, आदि,नुरुल सिंग आदि छात्र नेता उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें