सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर ग्राम खभइनी मे बीती रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राजद छात्र जिलाध्यक्ष रवि रंजन उर्फ रवि कुमार एवं राजद युवा प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया ।
अपने छात्र युवाओं एवं आम आवाम को सम्बोधित करते हुए छात्र नेता रवि रंजन ने बताया की जिस तरह आज के युवा पीढ़ी आज समाज को एक सूत्र मे बांधकर आपसी भाईचारे के साथ मिलकर कार्यक्रम करवा रहें हैं वह बहुत ही सराहनीय है एवं जिस तरह से हमारे नेता को साजिस के तरह फंसाया गया है इससे हमलोगो को थोड़ा भी विचलित होने की जरूरत नही क्योंकि जब जब हमारे नेता को पडतापित किया गया है तब तब हमारे नेता हमारी पाटी मजबूती के साथ उभकर आगे आई है
बताया की आज गरीबो के साथ पुनः भेदभाव एवं उनकी आवाजो की दबाने की कोशिश वर्तमान सरकार के द्वारा किया जा रहा है इसको हमलोग कभी सफल नही होने देंगे । वहीं युवा नेता प्रवीन कुमार ने बताया की युवा वर्ग समाज को आगे ले जाने के लिए अच्छी पहल कर रही है एवं जो हमलोगो के साथ हो रहा है आपलोग देख ही रहे हैं हमलोगो को नेता को एक दिन न्याय जरूर मिलेगी
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता छात्र जिला उपाध्यक्ष भजु यादव एवं संचालन छात्र नेता संतोष यादव ने किया ।
इस मंच पर छात्र नेता कन्हाई कुमार , मक्की कुमार, भूषण कुमार,नीरज यादव,रॉकेट यादव,युवा नेता गुड्डू यादव,सम्भु सिंह आदि उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें